इसे भौगोलिक आधार पर समझें तो, पृथ्वी अपने अक्ष और सूर्य की कक्षा में परिक्रमा करती है परिक्रमा के दौरान 21 जून को दोपहर में ऐसी स्थिति बनती है, जब सूर्य कर्क रेखा के ऊपर होता है जिस वजह से सूर्य का प्रकाश दोपहर के समय 21 जून को धरती पर सबसे लंबे समय तक रहता है। इस दिन पृथ्वी पर दिन सुबह जल्दी होता और सूर्यास्त देर से होता है, जिस कारण 21 जून सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है।