यूपी की योगी सरकार में मत्स्य पालन मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात काफी सौहार्दपूर्ण रही, जिसमें मंत्री संजय निषाद ने मछुआरा समुदाय से जुड़े कई विचाराधीन मुद्दों को गृह मंत्री के समक्ष रखा।