देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा जहां पर 7 जुलाई को ओडिशा के पुरी में निकाली जाएगी वहीं है यह तिथि यानि रथयात्रा हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरु होकर आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि तक चलती है। जिसमें शामिल होने के लिए ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। वैसे तो यह यात्रा पुरी में ही सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है लेकिन इसके अलावा भी देश के कई हिस्सों में धूमधाम से रथयात्रा निकाली जाती है।