एथेनॉल एक रिन्यूएबल फ्यूल है जिसे गन्ने, मक्के और खराब अनाज से बनाया जाता है। इसके इस्तेमाल से वाहनों से होने वाला कार्बन उत्सर्जन लगभग 20-25% तक कम हो जाता है, जिससे प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलती है। साथ ही, बड़े पैमाने पर एथेनॉल ब्लेंडिंग से भारत का कच्चे तेल का आयात बिल घटता है, जिससे देश के पैसे बचते हैं।