तमिलनाडु में खास होगा पोंगल त्योहार का जश्न, इन जगहों पर करें फुल ऑन एक्सप्लोर

देश भर में पोंगल का त्योहार मनाया जाने वाला है यह त्योहार दक्षिण भारतीयों का सबसे खास त्योहार होता है। जिसे बड़े पैमाने पर लोग सेलिब्रेट करते है। इस खास त्योहार से जुड़ी परंपराओं के बारे में जानना चाहते है तो आप तमिलनाडु की इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते है।
पोंगल का त्योहार 2025, तमिलनाडु की खास जगहें
तमिलनाडु की इन जगहों पर पोंगल का खास जश्न (सौ,सोशल मीडिया)
Updated on
पोंगल का त्योहार 2025, तमिलनाडु की खास जगहें
Celebrate Pongal In Tamil Nadu: 13 जनवरी को देश भर में पोंगल का त्योहार मनाया जाने वाला है यह त्योहार दक्षिण भारतीयों का सबसे खास त्योहार होता है। जिसे बड़े पैमाने पर लोग सेलिब्रेट करते है। इस खास त्योहार से जुड़ी परंपराओं के बारे में जानना चाहते है तो आप तमिलनाडु की इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते है।
पोंगल का त्योहार 2025, तमिलनाडु की खास जगहें
मदुरै (Madurai)- इस जगह के बारे में बात करें तो, पोंगल के मौके पर प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर में विशेष अनुष्ठान होता है और रंग-बिरंगी सजावट के बीच पोंगल सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास जगह पर पोंगल के समय जल्लीकट्टू (बैल-वशीकरण) कार्यक्रम मनाया जाता है। इसे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में आते है।
पोंगल का त्योहार 2025, तमिलनाडु की खास जगहें
कहा जाता है कि तंजावूर में मदुरै से भी अच्छा पोंगल सेलिब्रेट किया जाता है। पोंगल के खास मौके पर शहर के लगभग हर हिस्से को खूबसूरती से सजा दिया जाता है। पोंगल के मौके पर यहां जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। किसी जमाने में यहां चोल वंशों की राजधानी के रूप में मशहूर हुआ करता था।
पोंगल का त्योहार 2025, तमिलनाडु की खास जगहें
सलेम शहर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ पोंगल के लिए भी जाना जाता है। पोंगल के समय इस शहर में स्थित कई मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
पोंगल का त्योहार 2025, तमिलनाडु की खास जगहें
कोयंबटूर, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ पोंगल जैसे प्रसिद्ध त्योहारों के लिए बेस्ट केंद्र भी माना जाता है। पोंगल के मौके पर इस शहर की जगहों पर पूजा-अर्चना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस शहर में स्थित भगवान शिव की 112 फीट ऊंची मूर्ति के पास सबसे अधिक भीड़ उमड़ती है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com