विनोद मेहरा और रेखा के रिश्ते की चर्चा आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित कहानियों में शामिल है। यासीर उस्मान की किताब 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' के मुताबिक, दोनों ने कोलकाता में शादी की थी। हालांकि, विनोद के परिवार की नाराजगी के चलते उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। बताया जाता है कि विनोद की मां ने रेखा को स्वीकार नहीं किया और उन्हें घर छोड़कर जाना पड़ा। दोनों ने सार्वजनिक रूप से इस शादी की पुष्टि नहीं की थी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)