'मन का मीत' से लेकर सत्यमेव जयते तक... विलेन से सुपरस्टार बने विनोद खन्ना, इन फिल्मों में दिखा एक्टिंग का दम

Vinod Khanna Iconic Films: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना ने अपने अनोखे स्टाइल और शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी।
Vinod Khanna Movies
विनोद खन्ना(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Vinod Khanna Movies
साल 1968 में रिलीज हुई फिल्म 'मन का मीत' से विनोद खन्ना ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत एक विलेन के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने 'मेरे अपने' और 'मेरा गांव मेरा देश' में डाकू का रोल निभाकर इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Vinod Khanna Movies
70 और 80 के दशक में आई फिल्में 'परवरिश', 'अमर अकबर एंथनी', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'हेरा फेरी' जैसी क्लासिक फिल्मों में उनकी मौजूदगी ने हर सीन को यादगार बना दिया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Vinod Khanna Movies
इसके अलावा फिरोज खान के साथ आई फिल्म 'कुर्बानी' और सस्पेंस से भरपूर 'द बर्निंग ट्रेन' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Vinod Khanna Movies
अपने करियर की सबसे शानदार ऊंचाइयों पर रहते हुए विनोद खन्ना अध्यात्म की तलाश में ओशो के शिष्य बन गए और कुछ सालों के लिए फिल्मों से दूरी बना ली।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Vinod Khanna Movies
जब विनोद खन्ना ने फिल्म 'सत्यमेव जयते' से बड़े पर्दे पर दोबारा कदम रखा, तो दर्शकों ने उनका शानदार स्वागत किया और यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com