‘मुसाफिर कैफे’ की सुधा से धर्मा की फिल्म तक, वेदिका पिंटो ने ऐसे बनाई पर्दे पर अपनी अलग पहचान

Vedika Pinto Career: जन्मदिन के खास मौके पर एक्ट्रेस वेदिका पिंटो के करियर पर नजर डाली जा रही है, जिन्होंने म्यूजिक वीडियो से लेकर बड़े बैनर की फिल्मों तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
Vedika Pinto Career
वेदिका पिंटो(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Vedika Pinto Career
वेदिका पिंटो के इस खूबसूरत सफर की शुरुआत एक पॉपुलर गाने से हुई थी जिसने उन्हें रातों-रात चर्चा में ला दिया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी कला को निखारने का सिलसिला जारी रखा। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Vedika Pinto Career
ऑपरेशन रोमियो फिल्म के जरिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, जहां उन्हें दुनिया को करीब से देखने का मौका मिला। इसके बाद गुमराह जैसी फिल्मों में काम करके उन्होंने अपने एक्टिंग के दायरे को और ज्यादा बढ़ा दिया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Vedika Pinto Career
डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म निशानची में उनके काम ने आलोचकों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा और उन्हें एक गंभीर एक्ट्रेस के रूप में स्थापित कर दिया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Vedika Pinto Career
मुसाफिर कैफे में विक्रांत मैसी और महिमा मकवाना जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए उन्होंने अपने रोल में जो सहजता और भावनात्मक गहराई डाली, उसने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Vedika Pinto Career
अब वेदिका के करियर का ग्राफ एक नए और रोमांचक मोड़ पर आ चुका है, जिसकी चर्चा पूरे बॉलीवुड गलियारे में हो रही है। अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री के सबसे बड़े बैनर यानी धर्मा प्रोडक्शंस तक का सफर तय कर लिया है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Vedika Pinto Career
डायरेक्टर प्रोसित रॉय के डायरेक्शन में बनने जा रही इस आने वाली फिल्म में वह एक्टर लक्ष्य के साथ अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com