वाराणसी का मां विशालाक्षी मंदिर: काशी को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है। यहां मणिकर्णिका घाट के निकट स्थित मां विशालाक्षी मंदिर देवी उपासना के प्रमुख केंद्रों में शामिल है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह मंदिर शक्तिपीठों में विशेष स्थान रखता है। पौराणिक कथाओं में इस स्थान का संबंध माता सती के कुंडल या मणिकर्णिका से जुड़ी मान्यताओं से बताया जाता है। मां विशालाक्षी को देवी शक्ति के स्वरूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।(सौ. सोशल मीडिया)