विदेशी चेहरे वाले इस एक्टर का भारत से था गहरा नाता, जन्मे टॉम ऑल्टर ने एक्टिंग से बॉलीवुड में बनाई खास पहचान

Tom Alter Death Anniversary: गोरी रंगत और नीली आंखों वाले टॉम ऑल्टर ने 90 के दशक के फेमस टीवी सीरियल शक्तिमान में महागुरु का रोल निभाकर उन्होंने हर घर में अपनी पहचान बनाई थी।
Tom Alter Death Anniversary
टॉम ऑल्टर(फाइल फोटो)
Updated on: 
Tom Alter Death Anniversary
टॉम ऑल्टर का जन्म उत्तराखंड के मसूरी में हुआ था। उनके दादा-दादी अमेरिका से भारत आए थे और यहीं बस गए थे। टॉम की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई भी मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल में हुई। भारत की मिट्टी में पले-बढ़े होने के कारण उनकी हिंदी और उर्दू भाषा पर असाधारण पकड़ थी। (फाइल फोटो)
Tom Alter Death Anniversary
टॉम ऑल्टर ने अपनी शुरुआती जिंदगी में स्पोर्टस में भी गहरी दिलचस्पी दिखाई थी। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने हरियाणा के एक स्कूल में बतौर टीचर भी काम किया था। हालांकि सिनेमा के प्रति उनके जुनून ने आखिरकार उन्हें सही दिशा दिखा ही दी।(फाइल फोटो)
Tom Alter Death Anniversary
टॉम ऑल्टर ने एक बार सुपरस्टार राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की फेमस फिल्म आराधना देखी थी। इस फिल्म ने उनके मन पर ऐसा असर डाला कि उन्होंने एक्टर बनने का फैसला कर लिया। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में दाखिला लिया।(फाइल फोटो)
Tom Alter Death Anniversary
एक्टिंग के अलावा टॉम ऑल्टर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अपनी एक अलग छाप छोड़ी। खेलकूद, विशेष रूप से क्रिकेट में उनकी बेहद रुचि थी। उन्होंने कई सालों तक खेल पत्रकार के रूप में विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के लिए लिखा। (फाइल फोटो)
Tom Alter Death Anniversary
क्रिकेट हिस्ट्री में उनका नाम एक और खास वजह से दर्ज है। क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का पहला टीवी इंटरव्यू टॉम ऑल्टर ने ही लिया था। उस समय सचिन सिर्फ 15 साल के थे। टॉम का यह इंटरव्यू आज भी भारतीय खेल पत्रकारिता के यादगार लम्हों में गिना जाता है।(फाइल फोटो)
Tom Alter Death Anniversary
टॉम ऑल्टर ने सिर्फ फिल्मों और टीवी सीरियल तक खुद को सीमित नहीं रखा। वह थिएटर और रंगमंच की दुनिया से भी गहराई से जुड़े रहे। उन्होंने फेमस नाटककार नसीरुद्दीन शाह के साथ मिलकर मोटली थिएटर ग्रुप की स्थापना की थी।(फाइल फोटो)
Tom Alter Death Anniversary
टॉम ऑल्टर ने मिर्जा गालिब और बहादुर शाह जफर जैसे ऐतिहासिक पात्रों को स्टेज पर इतनी जीवंतता से निभाया कि दर्शक दंग रह गए। वह अक्सर कहा करते थे कि उनका रूप-रंग भले ही विदेशी दिखता हो, लेकिन सोच और अहसास से वह पूरी तरह भारतीय हैं। (फाइल फोटो)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com