सिर्फ क्लासरूम नहीं, यहां भी मिलते हैं बेहतरीन टीचर, ओटीटी पर देखें ये सीरीज
Teachers Day OTT Movies: टीचर्स डे पर ओटीटी पर मौजूद ऐसे खास टाइटल्स की लिस्ट सामने आई है जो यह साबित करते हैं कि बेहतरीन सीख सिर्फ क्लासरूम की चार दीवारों तक सीमित नहीं होती।
टीचर्स डे पर देखें ओटीटी की ये सीरीज(फोटो सोर्स-सोशल मीडियी)
ओटीटी पर कई ऐसे शो मौजूद हैं जिन्होंने मेंटरशिप को नए सिरे से दिखाया है। प्राइम वीडियो की सीरीज 'जगमे संगीत' में शास्त्रीय संगीत के डिसीप्लिन और दादा-पोते के रिश्ते के जरिए गुरु-शिष्य की परंपरा को बखूबी दर्शाया है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
इसी तरह ओटीटी सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' में शास्त्रीय संगीत और यंग जनरेशन की कलात्मक खोज के बीच की ट्रेनिंग को दिखाया गया है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
वहीं 'कोटा फैक्ट्री' के जीतू भैया और 'एस्पिरेंट्स' के संदीप भैया जैसे किरदारों ने यह साबित किया है कि एक टीचर सिर्फ पढ़ाई नहीं कराता, बल्कि मुश्किल दौर में इमोश्नल सहारा बनकर जिंदगी की दिशा भी बदल देता है।
(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
'रॉकेट बॉयज़' जैसी ऐतिहासिक सीरीज होमी भाभा और विक्रम साराभाई की दूरदर्शिता को दिखाकर यंग जनरेशन को देश निर्माण की प्रेरणा देती है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
दूसरी तरफ 'क्रिमिनल जस्टिस: अ फैमिली मैटर' में पंकज त्रिपाठी का माधव मिश्रा वाला रोल न्याय और इंसानियत का पाठ सिखाता है।
(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
'हाफ सीए' सीए की तैयारी कर रहे छात्रों की मुश्किलों और उनके मेंटर्स का किरदार को सामने लाती है।
(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)