'मेरे बच्चों की मां बनोगी?' जब 8 साल बड़ी तलाकशुदा इस एक्ट्रेस को ऐसे प्रपोज कर बैठे थे बख्तियार
Tannaz Irani Bakhtiyaar Love Story: फेमस एक्ट्रेस तनाज़ ईरानी ने पहली शादी टूटने और एक बेटी की मां होने के बावजूद बख्तयार ईरानी संग शादी रचाई। परिवार के विरोध के बाद भी दोनों का रिश्ता आज मिसाल बना हुआ है।
तनाज़ ईरानी और बख्तयार ईरानी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
तनाज़ की लाइफ का पहला चैप्टर काफी चुनौतीपूर्ण रहा था। उन्होंने बेहद कम उम्र में अपने से काफी बड़े उम्र के शख्स से पहली शादी की थी। उस समय तनाज़ महज 20 साल की थीं और जल्द ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम जियान है।
वक्त के साथ दोनों के रिश्तों में दूरियां आने लगीं और विचारों के मतभेदों की वजह से यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका। दोनों ने अलग होने का फैसला किया और बेटी की कस्टडी तनाज़ के पहले पति को मिली।
पहली शादी टूटने के बाद तनाज़ ने खुद को पूरी तरह से अपने एक्टिंग करियर और काम में बिजी कर लिया था। जिंदगी के इस दौर से गुजरने के बाद तनाज़ की मुलाकात बख्तयार ईरानी से एक टीवी शो के सेट पर हुई।
काम के दौरान तनाज और बख्तयार के बीच दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गई। बख्तयार तनाज़ से उम्र में 7 साल छोटे थे, लेकिन उनके विचार और समझ काफी परिपक्व थे।
तनाज और बख्तयार ने शादी करने का फैसला किया तो उनके परिवारों ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया। बख्तयार के परिवार को तनाज़ के तलाकशुदा होने और एक बच्चे की मां होने की बात गवारा नहीं थी।
साल 2007 में सारे सामाजिक और पारिवारिक अड़चनों को पार करते हुए तनाज़ और बख्तयार ने शादी रचा ली। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए, जिनमें एक बेटा ज़्यूस और एक बेटी ज़ीउस हैं।
दोनों अक्सर रियलिटी शोज़ और सोशल मीडिया के जरिए अपनी बॉन्डिंग की झलकियां दिखाते रहते हैं। उनका यह सफर दर्शाता है कि अगर इरादे मजबूत हों तो हर मुश्किल से उबरकर नई शुरुआत की जा सकती है।