नागपुर की बहू बनेंगी सुप्रिया सुले की बेटी रेवती, देखें हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें

Revati Sule Haldi Ceremony: एनसीपी नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की हल्दी सेरेमनी संपन्न हुई। रेवती अब नागपुर के सारंग लखानी संग शादी के बंधन में बंधकर नागपुर की बहू बनेंगी, देखें हल्दी की खास तस्वीरें।
supriya sule daughter revati sule became nagpur daughter in law wedding ceremony photos
रेवती सुले और सागर लखानी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on
Revati Sule Father Mother
सांसद सुप्रिया सुले और सदानंद सुले की लाडली बेटी रेवती की हल्दी का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।पारंपरिक उल्लास के बीच परिवार और करीबियों ने इस मांगलिक रस्म में हिस्सा लिया।
Revati Sule With Husband
रेवती सुले, नागपुर के प्रसिद्ध बिजनेसमैन और भाजपा नेता अरुण लखानी के बेटे सारंग लखानी के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी। इस विवाह के साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति के दो अलग-अलग ध्रुवों के परिवार एक पारिवारिक बंधन में बंध रहे हैं।
Revati Sule Haldi Ceremony
विवाह की औपचारिकताओं के क्रम में 19 जून को रेवती की हल्दी का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह की सादगी और सुंदरता ने उपस्थित सभी मेहमानों का मन मोह लिया।
Revati Sule With Family
इस खुशी के मौके पर शरद पवार ने अपनी पोती रेवती को भविष्य के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया। परिवार के मुखिया का आशीर्वाद पाकर रेवती और पूरा सुले परिवार इस उत्सव में सराबोर नजर आया।
Revati Sule With Father
रेवती अपने पिता सदानंद सुले और पूरे परिवार के साथ एक बेहद भावनात्मक और गहरा लगाव साझा करती हैं। हल्दी के दौरान पिता-पुत्री के बीच के स्नेहपूर्ण पलों ने सभी का दिल जीत लिया।
Revati Sule Husband And Father
सारंग लखानी को व्यवसाय के साथ-साथ खेलों, विशेषकर बैडमिंटन में काफी रुचि है। उन्होंने हाल ही में अपने होने वाले ससुर सदानंद सुले के साथ बैडमिंटन खेलते हुए खास तस्वीरें भी साझा की थीं।
Revati Sule Haldi Shahrukh Khan
समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की सरप्राइज एंट्री ने सभी को चौंका दिया, जहाँ उन्होंने रेवती के साथ शानदार डांस कर महफिल में चार चांद लगा दिए।
Revati Sule With Her Husband (1)
एनसीपी (शरद पवार गुट) की फायर ब्रांड नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती अब नागपुर की बहू बनने जा रही हैं। राजनीति और व्यापार जगत के दो प्रतिष्ठित परिवारों के बीच यह नया रिश्ता जुड़ने से हर तरफ चर्चा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com