'बॉर्डर 2' से 'बंटवारा 1947' तक, सनी देओल की आने वाली फिल्मों की लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान

Sunny Deol Upcoming Movies: बॉलीवुड में जब भी देशभक्ति और दमदार एक्शन की बात होती है, सबसे पहला नाम सनी देओल का ही आता है। 'बंटवारा 1947' का टीजर जारी किया गया है, इस जबरदस्त झलक को देखने के बाद से फैंस यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि आने वाले दिनों में सनी देओल किन-किन फिल्मों में गदर मचाने आ रहे हैं।
Sunny Deol Upcoming Movie
सनी देओल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
SUNNY DEOL 5
सनी देओल के फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि उनकी फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। भारत और पाकिस्तान के विभाजन के ऐतिहासिक और संवेदनशील बैकग्राउंड पर बनी यह मूवी इसी साल 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
SUNNY AKSHAY KHANNA IKKA
आने वाले दिनों में एक्टर सनी देओल सिर्फ सिनेमाघरों तक ही सीमित नहीं रहने वाले हैं, बल्कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी बड़ा धमाका करेंगे। दर्शकों के बीच उनकी फिल्म 'इक्का' को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है, जिसमें उनके साथ बॉबी देओल और अक्षय खन्ना भी नजर आने वाले हैं. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर इसी साल 10 जुलाई को स्ट्रीम कर दी जाएगी।
SUNNY DEOL 3
इसके अलावा दिग्गज डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भी सनी देओल अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। जहां वह भगवान हनुमान का बेहद महत्वपूर्ण और शक्तिशाली किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को दो भागों में रिलीज करने की योजना है, जिसके तहत पहला हिस्सा इस साल दिवाली रिलीज किया जाएगा।
SUNNY DEOL BAAP
वहीं दूसरी तरफ मल्टीस्टारर फिल्म 'बाप' को लेकर भी घोषणा की जा चुकी है, जिसमें सनी देओल के साथ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज अभिनेता स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे, हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।
SUNNY DEOL NEW
पुरानी फ्रेंचाइजी गदर के फैंस के लिए भी एक बड़ी अपडेट है कि 'गदर 3' पर काम शुरू होने की पुष्टि खुद डायरेक्टर अनिल शर्मा कर चुके हैं। इसके साथ ही शशांक उदापूरकर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'गबरू' को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान के एक दिलचस्प कैमियो की बात कही जा रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com