Steve Jobs Life Journey: गैराज से शुरू हुआ सफर, जिन्होंने बदली टेक्नोलॉजी की दुनिया
Steve Jobs Death Anniversary: स्टीव जॉब्स की 15वीं पुण्यतिथि पर देखें उनकी जिंदगी की 10 खास झलकियां, गैराज से शुरू हुए सफर से लेकर दुनिया बदलने वाले इनोवेशन तक की पूरी कहानी।
स्टीवन पॉल जॉब्स का जन्म 24 फरवरी 1955 को सैन फ्रांसिस्को में हुआ था। जन्म के तुरंत बाद उन्हें पॉल और क्लारा जॉब्स नाम के दंपति ने गोद लिया, जिन्होंने उन्हें कैलिफोर्निया के कुपर्टिनो शहर में पाला।डिजाइन फोटो
1976 में स्टीव जॉब्स ने अपने दोस्त स्टीव वोज्नियाक के साथ मिलकर अपने माता-पिता के गैराज में Apple Computer की स्थापना की। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 21 साल थी, और यहीं से कंप्यूटर की दुनिया में एक नई क्रांति की शुरुआत हुई।सोर्स- सोशल मीडिया
1984 में लॉन्च हुए मैकिंटॉश कंप्यूटर ने पहली बार ग्राफिकल यूजर इंटरफेस और माउस तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाया, जो आगे चलकर पूरी इंडस्ट्री के लिए एक मानक बन गया।डिजाइन फोटो
1985 में कंपनी के भीतर सत्ता संघर्ष के चलते स्टीव जॉब्स को Apple से बाहर होना पड़ा। यह उनके करियर का सबसे कठिन दौर माना जाता है, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।सोर्स- सोशल मीडिया
Apple छोड़ने के बाद जॉब्स ने NeXT Computer की स्थापना की और 1986 में Pixar Animation Studios का अधिग्रहण किया, जिसने आगे चलकर "टॉय स्टोरी" जैसी ऐतिहासिक एनिमेटेड फिल्म बनाई।डिजाइन फोटो
1996 में Apple ने NeXT को खरीद लिया, जिससे जॉब्स की अपनी ही कंपनी में वापसी हुई। 1997 में वे एक बार फिर Apple के CEO बने और कंपनी को नई ऊंचाइयों तक ले गए।सोर्स- सोशल मीडिया
जॉब्स के नेतृत्व में Apple ने iPod, iPhone और iPad जैसे प्रोडक्ट्स लॉन्च किए, जिन्होंने न सिर्फ टेक्नोलॉजी बल्कि लोगों के जीने और काम करने के तरीके को भी पूरी तरह बदल दिया।
सोर्स- सोशल मीडिया
2003 में स्टीव जॉब्स को पैंक्रियाटिक कैंसर का पता चला। इसके बावजूद उन्होंने कई सालों तक Apple का नेतृत्व जारी रखा, हालांकि बीमारी के चलते उन्हें कई बार मेडिकल लीव भी लेनी पड़ी।डिजाइन फोटो
24 अगस्त 2011 को जॉब्स ने Apple के CEO पद से इस्तीफा दिया, और इसके ठीक एक महीने बाद, 5 अक्टूबर 2011 को, महज 56 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।सोर्स- सोशल मीडिया
स्टीव जॉब्स भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सोच और इनोवेशन आज भी दुनियाभर के करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बने हुए हैं। 2022 में उन्हें मृत्यु के बाद अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से भी नवाजा गया।सोर्स- सोशल मीडिया