प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में बेहतर वेतन, किफायती आवास और बढ़ती महंगाई से राहत शामिल रही। स्पेन में 11 नवंबर को आम जनजीवन पर हड़ताल का बड़ा असर देखने को मिला। कई शहरों में फैक्ट्रियां बंद रहीं, बंदरगाहों पर कामकाज रुक गया और सड़कों पर हजारों प्रदर्शनकारी नजर आए। देश के दो बड़े मजदूर संगठन यूजीटी और सीसीओओ ने इस हड़ताल का आह्वान किया था। सोर्स-सोशल मीडिया