सोमनाथ अमृत महोत्सव: महादेव की भक्ति में डूबा गुजरात, पुष्पवर्षा, एयर शो से लेकर कुंभाभिषेक तक, देखें तस्वीरें

PM Narendra Modi Somnath Temple Mahotsava: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' के दौरान सोमनाथ मंदिर में ऐतिहासिक कुंभाभिषेक समारोह में भाग लिया।
pm modi in gujarat somnath
सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी (सौजन्य-IANS)
Updated on
somnath temple news
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में हिस्सा लिया। यह महोत्सव भगवान शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया गया।
pm modi rally in gujarat
ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में आयोजित इन समारोहों में मंदिर के जीर्णोद्धार और 1951 में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा किए गए इसके उद्घाटन को याद किया गया। धार्मिक समारोहों से पहले पीएम मोदी ने जामनगर से सोमनाथ पहुंचने के बाद एक रोड शो किया।
pm modi kumbhabhishek
सोमनाथ अमृत महोत्सव समारोहों के अंतर्गत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विशेष महापूजा' में भाग लिया। ये अनुष्ठान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण के प्रतीक थे।
pm modi somnath visit
मंदिर में प्रधानमंत्री ने जलाभिषेक, महापूजा और ध्वज पूजा समेत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। कुंभाभिषेक देश के 11 तीर्थ स्थलों से एकत्रित पवित्र जल से किया गया।
somnath temple kumbhabhishek
वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिपूर्ण प्रार्थनाओं के बीच, औपचारिक रूप से ध्वजारोहण और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए। मंदिर के शिखर पर कुंभाभिषेक किया गया।
air show in somnath
गिर सोमनाथ में भारतीय वायु सेना की 'सूर्य किरण' एक्रोबेटिक्स टीम ने बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक, सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' के दौरान हवाई करतब दिखाए।
pm modi road show
पीएम रविवार रात गुजरात पहुंचने के बाद जामनगर में ही रुके थे। इस रोड शो में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे।
security in gujarat
प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए हेलीपैड से लेकर मंदिर के पास स्थित वीर हमीरजी सर्कल तक लगभग 1.5 किलोमीटर लंबे रास्ते पर हजारों लोग जमा हो गए।
pm modi somnath visit
जब प्रधानमंत्री का काफिला उस इलाके से गुजरा, तो समर्थकों ने झंडे लहराए और नारे लगाए। वहीं, रास्ते में तय जगहों पर पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com