शिबू सोरेन ने मनाया 81वां जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उनके बेटे एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में उनके आवास पर केक काटा।
शिबू सोरेन ने मनाया 81वां जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
शिबू सोरेन ने मनाया 81वां जन्मदिन (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)
Updated on
Shibu Soren
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन शनिवार को 81 साल के हो गए। उनके परिवार के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां उनका जन्मदिन मनाया।
Shibu Soren (6)
इस अवसर पर उनके बेटे एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में उनके आवास पर केक काटा गया।
Shibu Soren (2)
कार्यक्रम में हेमंत सोरेन की विधायक पत्नी कल्पना सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।
Shibu Soren (3)
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन का जन्म 1944 में रामगढ़ में हुआ था।
Shibu Soren (4)
शुक्रवार को भाजपा में फिर से शामिल हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने झामुमो प्रमुख से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
Shibu Soren (5)
पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने 'x' पर पोस्ट किया- आज मैंने दिशोम गुरु और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
Shibu Soren (1)
इसके साथ ही चाची रूपी सोरेन जी (शिबू की पत्नी) से भी आशीर्वाद लिया। मैं बाबा बैद्यनाथ से उन दोनों के लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं। यह जोड़ी शिव और पार्वती की तरह अटूट रहे।
Shibu Soren (7)
इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का 66वां जन्मदिन उनके आवास पर मनाया।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com