स्पा में नौकरी से एक्टिंग तक का सफर, कभी हकलाने से परेशान थे शरद केलकर, आज दमदार आवाज के लिए हैं फेमस

Sharad Kelkar Career: मल्टी टेलेंटिड शरद केलकर का सफर प्रेरणादायक रहा है। बचपन में हकलाने की प्रोब्लम और स्पा में काम करने के बाद, अपनी आवाज और एक्टिंग के दम पर वे आज बॉलीवुड में पहचान बना चुके हैं।
Sharad Kelkar Birthday
शरद केलकर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Sharad Kelkar Birthday
7 अक्टूबर 1976 को ग्वालियर के एक मराठी फैमिली में जन्मे शरद के पिता मध्य प्रदेश सरकार में इंजीनियर थे। एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिजिकल एजुकेशन इंस्ट्रक्टर के रूप में की और एक स्पा में भी नौकरी की।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sharad Kelkar Birthday
इसके बाद वे मॉडलिंग की दुनिया में आए और फिर साल 2004 में दूरदर्शन के सीरियल 'आक्रोश' से अपने एक्टिंग की शुरुआत की। आगे चलकर 'सिंदूर तेरे नाम का', 'सात फेरे' और 'बैरी पिया' जैसे सुपरहिट सीरियल के जरिए पहचान बनाई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sharad Kelkar Birthday
बचपन के संघर्षों का जिक्र करते हुए शरद ने बताया कि ज्यादा हकलाने के कारण रिजेक्शन मिलने से वे उदास हो जाते थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। करीब 2 साल तक कड़ी मेहनत करने के बाद उन्होंने इस समस्या पर पूरी तरह काबू पाया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sharad Kelkar Birthday
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले शरद को सबसे बड़ी पहचान 'बाहुबली' सीरीज में प्रभास के रोल को हिंदी में अपनी आवाज देने से मिली। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sharad Kelkar Birthday
शरद केलकर ने अपनी एक्टिंग को 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल निभाकर साबित किया। इस बेहद चुनौतीपूर्ण रोल के लिए उन्हें केवल 4 दिनों की तैयारी का समय मिला था। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sharad Kelkar Birthday
इसके अलावा शरद 'हाउसफुल 4' और 'लक्ष्मी' जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आज वे न केवल एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि भारतीय सिनेमा के सबसे भरोसेमंद और पॉपुलर वॉयसओवर आर्टिस्ट्स में से एक हैं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com