बहन की फ्रेंड पर पहली नज़र में फिदा हो गए थे सरफराज खान, रोमांटिक फिल्म जैसी है लव स्टोरी

भारतीय टीम के उभरते सितारे सरफराज खान अपने आक्रमक खेल के लिए काफी फेमस है। लेकिन इसके अलावा उनकी लव स्टोरी भी काफी शानदार है। जहां वह अपनी बहन की सहेली को ही दिल बैठे थे।
सरफराज खान और पत्नी रोमाना जहूर की प्रेम कहानी किसी रोमांटिक फिल्म जैसी है
सरफराज खान और उनकी बेगम रोमाना (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on
Sarfaraz khan with wife romana
भारतीय टीम के उभरते सितारे सरफराज खान अपने आक्रमक खेल के लिए काफी फेमस है। लेकिन इसके अलावा उनकी लव स्टोरी भी काफी शानदार है। लोगों को की मानें उनकी प्रेम कहानी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। (सभी फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Sarfaraz khan with wife
सरफराज खान की बेगम का नाम रोमाना जहूर है, जो जम्मू-कश्मीर के शोपियां शहर की रहने वाली है। रोमाना सरफराज की बहन की दोस्त हैं। उनकी जब पहली बार मुलाकात हुई थी तब वह दिल्ली में बीएससी की पढ़ाई कर रही थीं।
Sarfaraz khan wedding
सरफराज की कजिन बहन ने ही सरफराज और रोमाना को मिलवाया था। यह युवा क्रिकेटर पहली ही नजर में रोमाना को दिल दे बैठा था। जिसके बाद से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई।
Sarfaraz with family
वहीं रोमाना के माता-पिता और बहन पहली बार सरफराज से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक मैच के दौरान मिले थे। जहां उन्हें सरफराज पसंद आ गए थे और उनकी शादी की बात शुरू हो गई थी।
Sarfaraz khan wedding photo
सरफराज खान और रोमाना जहूर ने 6 अगस्त 2023 के दिन शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जहां लोगों ने उन्हें बधाईयां संदेश भी दिया था।
Sarfaraz wife romana
जब सरफराज को फरवरी 2024 में टेस्ट डेब्यू कैप मिली, तब भी वह स्टेडियम में मौजूद थी। साथ ही जब पहले ही मैच में सरफराज ने फिफ्टी लगाई तो उन्होंने जमकर तालियां भी बजाई थी।
Sarfaraz become father
सरफराज खान पिता बन गए हैं। उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। रोमाना ने 21 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया है। जिसकी फोटो वायरल हुई है, जहां वह अपने बेटे को लेकर अपने पिता के साथ खड़े हैं।
Sarfaraz
इस समय सरफराज खान न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। इस सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने शानदार खेल दिखाया और 150 रन बनाए। हालांकि इस मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com