इन 7 गेंदबाजों ने किया है रोहित शर्मा को खूब परेशान, जानिए किसके सामने सबसे ज्यादा बार आउट हुए हैं भारतीय कप्तान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही चलते बने। इसके साथ ही उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
रोहित शर्मा इन गेंदबाजों पर हुए हैं सबसे ज्यादा आउट
रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on
TIM SOUTHEE (1)
रोहित शर्मा को टिम साउदी ने सबसे ज्यादा 14 बार आउट किया है। टिम साउदी के स्विंग के सामने रोहित शर्मा अक्सर फंस जाते हैं। साउदी रोहित को नई गेंद से खासकर परेशान करते हैं। साउदी की आउट स्विंग गेंद जो पिच पर पड़कर हल्की सी बाहर निकलती है उसमें सबसे ज्यादा बार रोहित शर्मा आउट हो जाते हैं। टिम साउदी ने रोहित शर्मा को 14 बार आउट किया है। (फोटो-सोशल मीडिया)
KAGISO RABADA (1)
कगिसो रबाडा ने भी रोहित को अपनी गति से खूब परेशान किया है। रबाडा की तेज गेंद के साथ हल्की मूवमेंट से रोहित शर्मा खासा परेशान होते हैं। कगिसो रबाडा बहुत कम ही अपना लाइन लेंथ छोड़ते हैं ऐसे में रोहित शर्मा को उनके खिलाफ बल्लेबाजी करने में परेशानी आती है। कगिसो ने भी रोहित को 14 बार आउट किया है। (फोटो-सोशल मीडिया)
ANGELO MATHEWS
रोहित को सबसे ज्यादा बार आउट करने में एंजेलो मैथ्यूज का नाम भी शामिल है। मैथ्यूज प्रोपर आउटस्विंग बॉलर है। वो नई गेंद से लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हैं। मैथ्यूज के सामने में रोहित को परेशानी होती थी। मैथ्यूज ना तो गति देते थे और ना ही रूम। मैथ्यूज ने रोहित को 10 बार आउट किया है। (फोटो-सोशल मीडिया)
NATHAN LYON
ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने भी रोहित का 9 बार शिकार किया है। अपनी गेंदों में विधिवता लाने वाले लायन रोहित के सामने अक्सर एक नए प्लान के साथ आते हैं। रोहित हर बार की तरह उनके प्लान को समझने में नाकामयाब रहे। रोहित अक्सर लायन पर बड़े शॉट्स खेलने के चक्कर में आउट हो जाते हैं। (फोटो-सोशल मीडिया)
TRENT BOULT
रोहित शर्मा को ट्रेंट बोल्ट ने भी खासा परेशान किया है। ट्रेंट बोल्ट ने हमेशा अपनी गति और स्विंग से परेशान किया। उनके बाउंसर और सीम गेंदें अक्सर रोहित के लिए परेशानी का सबब बनती हैं। ट्रेंट बोल्ट ने रोहित को 8 बार आउट किया है। (फोटो-सोशल मीडिया)
PAT CUMMINS
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भी रोहित को परेशान किया है। पैट कमिंस ज्यादा रन बनाने का मौका नहीं देते हैं। ऐसे में रोहित शर्मा को पैट कमिंस की गेंद को संभालने में दिक्कत होती है। कमिंस अक्सर रोहित को दुविधा में डाल देते हैं। पैट कमिंस ने 7 बार रोहित को आउट किया है। (फोटो-सोशल मीडिया)
MORNE MORKEL
भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्न मोर्कल ने भी रोहित शर्मा को अपने समय में खूब परेशान किया था। रोहित मोर्न मोर्कल पर 7 बार आउट हो चुके है। मोर्कल की लम्बाई और गति उनके खिलाफ खेलने में चुनौती बनती है। उनकी बाउंसर और उछाल वाली गेंदें रोहित को अनिश्चितता में डाल देती थी, जिसके कारण उन्हें विकेट गंवाना पड़ता था। (फोटो- सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com