Priyanka Chopra ने शेयर की ऑस्ट्रेलिया वेकेशन की तस्वीरें, बेटी मालती के साथ जू में जानवरों संग की मस्ती

Priyanka Chopra Vacation Photos: प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में बेटी मालती के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों ऑस्ट्रेलिया जू कई जानवरों के करीब नजर आईं।
Priyanka Chopra Vacation Photos
प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी (सौ. Instagram @priyankachopra)
Updated on: 
Priyanka Chopra Vacation Photos
साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल करने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां बिताते हुए नजर आ रही है। अपनी फिल्म ब्लूफ्लाई की शूटिंग के लिए प्रियंका ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में परिवार के साथ सुकून के लम्हें बिता रही है। (सौ. Instagram @priyankachopra)
Priyanka Chopra Vacation Photos
प्रियंका चोपड़ा ने इन खूबसूरत पलों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें वो अपनी बेटी मालती मैरी के साथ मस्ती कर रही है। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को गोद में लिए एक गैंडे के पास खड़ी नजर आ रही हैं। (सौ. Instagram @priyankachopra)
Priyanka Chopra Vacation Photos
इन फोटोज में प्रियंका और उनकी बेटी को जानवरों के साथ खेलते और करीब से मिलते देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में एक्ट्रेस जिराफ को गाजर खिलाती हुई दिख रही हैं, जिसमें वो काफी सुंदर लग रही है। (सौ. Instagram @priyankachopra)
Priyanka Chopra Vacation Photos
प्रियंका चोपड़ा के द्वारा शेयर की गई इन फोटो की सीरीज में एक्ट्रेस अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ नजर आ रही रहै। इस दौरान प्रियंका का साथ स्टाफ और दूसरे लोग भी उनके साथ दिखे। एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि एक ऐसा दिन, जिसे बस संभालकर रख लेने का मन करे।(सौ. Instagram @priyankachopra)
Priyanka Chopra Vacation Photos
एक और अन्य फोटो में प्रियंका चोपड़ा कंगारू के बीच घिरी हुई नजर आ रही है। इस फोटो में प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी को कसकर गले लगाती हुई दिख रही है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी अपकमिंग साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म ब्लूफ्लाई की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। (सौ. Instagram @priyankachopra)
Priyanka Chopra Vacation Photos
एक और प्यारे पल में प्रियंका मालती के साथ जंगल वाले इलाके में पोज देती नजर आईं, वहीं एक और तस्वीर में वह मुस्कुराती नजर आ रही हैं, जब लीमर उनके आसपास थे। इस फोटो में प्रियंका की स्माइल देखते ही बन रही है। (सौ. Instagram @priyankachopra)

संबंधित खबरें

No stories found.