प्रभास की जिंदगी के ये राज नहीं जानते होंगे आप, एक्टिंग नहीं बल्कि करना चाहते थे ये काम

Prabhas Unknown Facts: पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास की जिंदगी के ऐसे कई अनसुने पहलू हैं, जो उनकी सादगी और ग्रास हुड को दर्शाते हैं। कॉलेज के दिनों से लेकर उनके शौक तक की दिलचस्प बातें जानिए।
Prabhas Unknown Facts
प्रभास (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Prabhas Unknown Facts
'बाहुबली', 'सालार' और 'कल्कि 2898 AD' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले इस सुपरस्टार को ऑन-स्क्रीन उनको बड़े रोल के लिए जाना जाता है। हालांकि, कैमरे की चकाचौंध से दूर प्रभास का जीवन बेहद साधारण, शांत और दिलचस्प रहा है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Prabhas Unknown Facts
प्रभास का संबंध साउथ सिनेमा के एक नामी फिल्मी परिवार से है। उनके चाचा कृष्णम राजू तेलुगु इंडस्ट्री के एक स्थापित और फेमस एक्टर और प्रोड्यूसर रहे हैं। इसके बावजूद, प्रभास ने अपने छात्र जीवन में कभी इस नाम या शोहरत का फायदा नहीं उठाया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Prabhas Unknown Facts
फिल्म 'बाहुबली' के लिए प्रभास ने कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग ली थी, जिसमें रॉक क्लाइंबिंग यानी चट्टानों पर चढ़ना भी शामिल था। इस कठिन ट्रेनिंग का असर यह हुआ कि फिल्म का शेड्यूल पूरा होने के बाद भी उनका यह शौक खत्म नहीं हुआ। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Prabhas Unknown Facts
उन्होंने अपने इस अनुशासन को अपनी निजी जिंदगी का हिस्सा बना लिया और ट्रेनिंग खत्म होने के बाद भी रॉक क्लाइंबिंग करते रहे। इसके अलावा फिटनेस और स्पोर्ट्स के प्रति उनके प्रेम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने घर परिसर में एक पर्सनल वॉलीबॉल कोर्ट भी बनवाया हुआ है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Prabhas Unknown Facts
एक्टिंग में आने से पहले प्रभास एक होटल बिजनेसमैन बनना चाहते थे। हालांकि, इस बात के पीछे उनकी सोच काफी साफ और व्यावहारिक थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह केवल एक अनिश्चित सपना नहीं देख रहे थे, बल्कि उनका इरादा पहले एक छोटे रेस्टोरेंट से शुरुआत करने का था। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Prabhas Unknown Facts
प्रभास की शख्सियत का सबसे खूबसूरत पहलू उनका जानवरों और नेचर के प्रति निस्वार्थ प्यार है। उनके घर में एक हरा-भरा और खूबसूरत बागीचा है, जिसे खास तौर पर इस तरह तैयार किया गया है कि स्थानीय और जंगली पक्षी वहां बिना किसी डर के आ-जा सकें। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com