फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, सामने आई डराने वाली तस्वीरें

Earthquake in Philippines: फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में आए 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के कारण कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है और तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। सुनामी की चेतावनी के बाद राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने लोगों से अपने घरों को छोड़कर ऊंचे और सुरक्षित इलाकों में जाने की अपील की।
earthquake in Philippines
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on: 
Tsunami Warning Philippines
सोमवार सुबह फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में आए 7.8 तीव्रता के ऑफशोर (समुद्र के पास) भूकंप में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। (सोर्स- सोशल मीडिया)
rescue operation
जनरल सैंटोस सिटी और आसपास के इलाकों में भूकंप के तेज झटकों के कारण गिर गईं इमारतें। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें तुरंत राहत कार्य में जुट गई हैं।
philippines tsunami alert
भूकंप के तुरंत बाद तटीय इलाकों में उठीं 1.4 मीटर तक ऊंची लहरें। प्रशासन ने नौ तटीय प्रांतों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर लोगों को अलर्ट किया है।
Philippines Tsunami Warning Sarangani (1)
भूकंप के तेज झटकों के कारण कई प्रांतों में बिजली के खंभे गिर गए और ग्रिड फेल हो गए, जिससे बड़े इलाके में ब्लैकआउट की स्थिति बन गई।
ferdinand marcos Philippines
राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस की अपील की और लोगों को घरों को छोड़कर ऊंचे और सुरक्षित इलाकों में जाने के लिए कहा।
Philippines Tsunami Warning Sarangani
दुनिया के सबसे खतरनाक भूकंपीय क्षेत्र 'रिंग ऑफ फायर' में स्थित फिलीपींस का मिंडानाओ द्वीप, जहां अक्सर ऐसी प्राकृतिक आपदाएं कहर बरपाती हैं।
Philippines Earthquake 7.8 Magnitude
फिलीपींस के भूकंप में कई इमारतें जमींदोज हो गई। इसके साथ ही कई गाडियों को भी भारी नुकसान हुआ है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com