परिणीति की ‘रिपोर्टिंग लाइव’ समेत ओटीटी पर आएंगी ये फिल्में, घर बैठे देखें ये नई फिल्में

OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रोमांच और एक्शन का धमाकेदार डोज मिलने वाला है। इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' से लेकर तमिल ड्रामा तक फिल्में ओटीटी पर दिखाई देगीं।
OTT Release This Week
घर बैठे देखें ओटीटी पर ये नई फिल्में (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
OTT Release This Week
इस हफ्ते की सबसे बड़ी और फेमस रिलीज परिणीति चोपड़ा की इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' मानी जा रही है। इस फिल्म में परिणीति एक निडर युवा पत्रकार का रोल निभाती नजर आएंगी। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
OTT Release This Week
बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने के बाद तमिल स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'मंदादि' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। सूरी और सुहास की दमदार एक्टिंग से सजी यह फिल्म 8 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
OTT Release This Week
5 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर एनीमेटेड सीरीज 'सुपर बूमी' का नया सीजन शुरू हो चुका है। यह सीरीज बूमी और उसके दोस्तों के एक ऐसे वर्चुअल गेमिंग वर्ल्ड की कहानी दिखाती है, जहां उन्हें हर कदम पर नए एडवेंचर्स से जूझना होता है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
OTT Release This Week
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन अब ओटीटी पर भी धमाल मचाने को तैयार है। 09 अक्टूबर से आवारापन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
OTT Release This Week
बिलो कनाडाई थ्रिलर वेब सीरीज है, जो 08 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। जोश हार्टनेट, मैकेंजी डेविस और चार्ली हीटन की यह सीरीज समुद्र किनारे बसे एक छोटे से शहर की कहानी पर आधारित है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
OTT Release This Week
टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट को 09 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। इसकी कहानी एक बड़े बिजनेसमैन घराने के वारिस की है, जिसके शरीर में आर्टिफिशियल हार्ट लगा है। उसकी जिंदगी में एक लड़की आती है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
OTT Release This Week
एनिमल्स यह एक अमेरिकी क्राइम थ्रिलर फिल्म है। बेन अफ्लेक डायरेक्टिड 'एनिमल्स' 09 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें अभिनेता अफ्लेक, केरी वाशिंगटन, जिलियन एंडरसन, एड्रियाना पाज और लुइस गेरार्डो मेंडेज अहम भूमिका में हैं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com