PHOTOS: नेपाल में सैलाब के बाद सैटेलाइट तस्वीरों में ऐसा दिख रहा मंजर, सड़क-पुल से हाइड्रोपावर तक सब तबाह

Nepal Flood Satellite Images: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही मची है। रसुवा, टिमुरे त्रिशूली नदी क्षेत्र की सैटेलाइट तस्वीरों में खौफनाक मंजर देखा जा सकता है। देखें पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें।
nepal flood entire affected area
बाढ़ से प्रभावित नेपाल का पूरा इलाकासौजन्य- एक्स @weeddude
Updated on
nepal-tibbet border before vs after
नेपाल और तिब्बत की बॉर्डर पर ऊंचाई से देखने पर फ्लैश फ्लड का असली पैमाना सामने नजर आ रहा है। हरे-भरे पहाड़ी इलाकों के बीच फैला मलबा बताता है कि सैलाब अपने रास्ते में कितना कुछ बहा ले गया।सौजन्य- एक्स @weeddude
rasuwagadhi border before vs after
रासुवागढ़ी में अचानक आई बाढ़ ने सीमा क्षेत्र की तस्वीर बदल दी। पानी और मलबे के तेज बहाव ने सड़क, पुल और आसपास के ढांचों को भारी नुकसान पहुंचाया।सौजन्य- एक्स @weeddude
syaparu besi before vs after
स्याफ्रुबेसी की ओर जाने वाले इलाकों में बाढ़ के बाद सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई जगहों पर मलबे ने रास्तों को पूरी तरह ढक दिया।सौजन्य- एक्स @weeddude
settlement swept away before vs after
नेपाल फ्लैश फ्लड ने नदी किनारे बसे गांवों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। कई जगह घरों के आसपास सिर्फ मलबा और बाढ़ के निशान दिखाई दे रहे हैं।सौजन्य- एक्स @weeddude
hydropower plant before vs after
त्रिशूली नदी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। तेज बहाव अपने साथ भारी मात्रा में मलबा लेकर आया और हाइड्रोपावर प्लांट को तबाह कर चला गया।सौजन्य- एक्स @weeddude
kolpurtar before vs after
कोल्पुरतार में फ्लैश फ्लड ने नदी किनारे बसे इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। घरों और स्थानीय बुनियादी ढांचे के आसपास भारी मलबा जमा हो गया।सौजन्य- एक्स @weeddude
bidur before vs after
बोटेकोशी नदी में अचानक बढ़े पानी ने आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचाई। तेज धारा अपने साथ चट्टानें, मिट्टी और मलबा बहाकर लाई।सौजन्य- एक्स @weeddude

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com