रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी संग लिए 7 फेरे
Nandish Sandhu Second Marriage: छोटे पर्दे के फेमस एक्टर नंदीश संधू ने 44 साल की उम्र में एक्ट्रेस कविता बनर्जी के साथ वेस्ट बंगाल में पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों से दूसरी शादी कर ली है।
नंदीश संधू और कविता बनर्जी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
नंदीश संधू की शादी की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आईं, उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। इस खास मौके पर दोनों के परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा दोस्त ही मौजूद रहे। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
नंदीश और कविता की यह शादी पश्चिम बंगाल के हुगली में हुई, दोनों ने पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों से एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
इन तस्वीरों में दोनों की खुशी साफ झलक रही थी, और परिवार के सदस्यों ने भी इस जश्न में जमकर शिरकत की। अभिनेता ने खुद भी सोशल मीडिया पर अपने इन खास पलों को फैंस के साथ साझा किया था, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
नंदीश और कविता ने पिछले साल 5 सितंबर को सगाई की थी, लेकिन इस बात की जानकारी उन्होंने करीब 1 महीने बाद दुनिया के सामने रखी थी। धीरे-धीरे उनके रिश्ते की गर्माहट लोगों के सामने आने लगी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
बता दें कि इससे पहले नंदीश ने साल 2012 में एक्ट्रेस रश्मि देसाई के साथ शादी की थी। हालांकि, आपसी अनबन के चलते उनका वह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और साल 2016 में दोनों का कानूनी रूप से तलाक हो गया था। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)