इसके साथ ही एक्शन-रोमांटिक फिल्म 'रंगबली' भी मनोरंजन का एक बेहतरीन विकल्प है। साल 2023 में आई इस फिल्म में नागा शौर्य और युक्ति थरेजा अहम रोल में हैं। पवन बासमसेट्टी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक ऐसे लापरवाह युवक की कहानी बताती है, जिसकी जिंदगी का कोई निश्चित उद्देश्य नहीं होता, लेकिन हालात उसे बदल देते हैं।