Miss World 2026: 9 अगस्त से 5 सितंबर तक चला ग्लैमर का जलवा, वियतनाम से देखें सबसे शानदार और अनदेखी तस्वीरें

Miss World 2026 Photos: मिस वर्ल्ड 2026 आयोजन के बाद वियतनाम को ग्लोबल मंच पर बड़ी सांस्कृतिक और पर्यटन सफलता हासिल हुई है। देश ने अपनी समृद्ध विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का शानदार प्रदर्शन किया।
Miss World 2026 Photos
मिस वर्ल्ड 2026 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Miss World 2026 Photos
5 सितंबर की शाम आयोजित हुए मिस वर्ल्ड के कार्यक्रम में डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला डोमिंगुएज़ को विजेता घोषित कर ताज पहनाया गया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Miss World 2026 Photos
लगभग 1 महीने तक चली इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के 111 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से निकिता पोरवाल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शुरुआत से ही अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Miss World 2026 Photos
भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं निकिता पोरवाल ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 40 और एशिया एंड ओशिनिया कॉन्टिनेंटल ग्रुप के टॉप 10 में जगह बनाई, लेकिन वह टॉप 5 में एंटर नहीं कर सकीं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Miss World 2026 Photos
इस प्रतियोगिता में वियतनाम का प्रतिनिधित्व कर रही ले गुयेन बाओ न्गोक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 6 में अपनी जगह बनाई। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Miss World 2026 Photos
इससे पहले वियतनामी प्रतिनिधि लैन खुए ने टॉप 11 तक पहुंचकर सबसे ऊंचा स्थान हासिल किया था। बाओ न्गोक ने प्रतियोगिता के दौरान एशिया और ओशिनिया क्षेत्र के लिए टॉप मॉडल का खिताब जीता था। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Miss World 2026 Photos
प्रतियोगिता की आखिरी रात के भव्य शो में चाम डांस प्रदर्शन और पारंपरिक आओ दाई फैशन शो के जरिए वियतनामी संस्कृति को केंद्र में रखा गया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Miss World 2026 Photos
इन प्रतिभागियों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए वियतनामी संस्कृति, समुद्र तटों और पारंपरिक आओ दाई पोशाक से जुड़ी प्रामाणिक सामग्री शेयर की। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Miss World 2026 Photos
इस भव्य आयोजन की सफलता ने साबित कर दिया है कि वियतनाम दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक और मनोरंजक प्रोग्राम की मेजबानी करने में पूरी तरह सक्षम है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com