बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने कोलकाता में गुपचुप रचाई शादी, जानिए कौन हैं मरीन इंजीनियर सिद्धार्थ दत्ता
Mimi Chakraborty Marriage: बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती ने कोलकाता में प्राइवेट समारोह में सिद्धार्थ दत्ता के साथ गुपचुप शादी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की खास तस्वीरें शेयर की।
बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के अनुसार मिमी चक्रवर्ती ने कोलकाता में बेहद प्राइवेट इवेंट में शादी कर ली है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
जानकारी के अनुसार मिमी चक्रवर्ती के पति का नाम सिद्धार्थ दत्ता बताया जा रहा है। सिद्धार्थ ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर अपनी अलग पहचान बनाई है और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ दत्ता मरीन इंजीनियर हैं और जो मर्चेंट नेवी में कार्यरत है। उनका पेशा फिल्मी इंडस्ट्री से बिल्कुल अलग है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मिमी चक्रवर्ती ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा। इस शादी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी की खबर सामने आई है। मिमी चक्रवर्ती ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश की है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मिमी चक्रवर्ती बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई। अब उनकी शादी की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
शादी की खबरों के बीच मिमी चक्रवर्ती और सिद्धार्थ दत्ता की निजी जीवन को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। हालांकि शादी से जुड़ी कई जानकारियों पर ऑफिशियल पुष्टि का इंतजार है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)