मारबत महोत्सव नागपुर की पुरानी सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान से जुड़ा आयोजन है। हर साल इस आयोजन को लेकर शहर में खास उत्साह देखने को मिलता है। इस बार बॉलीवुड, फिल्म जगत और क्रिकेट से जुड़ी हस्तियों की मौजूदगी ने महोत्सव की चर्चा और बढ़ा दी है। प्रसिद्ध कलाकारों और अन्य गणमान्य लोगों के नागपुर पहुंचने से आयोजन को लेकर लोगों की उत्सुकता भी बढ़ गई है।(सोर्स : सोशल मीडिया)