मनीषा कोइराला के जन्मदिन पर घर में सजा जश्न, माता-पिता के सरप्राइज से भावुक हुईं एक्ट्रेस

Manisha Koirala Birthday Celebration: एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के जन्मदिन पर उनके माता-पिता ने एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया। जश्न की तस्वीरें शेयर करते हुए मनीषा ने अपनों के प्रति आभार जताया है।
Manisha Koirala Birthday Celebration
मनीषा कोइराला(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Manisha Koirala Birthday Celebration
मनीषा कोइराला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खास दिन की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा कि यह जन्मदिन उनके लिए बहुत खास और यादगार रहा है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Manisha Koirala Birthday Celebration
जब माता-पिता ने खुद आगे बढ़कर उनके बर्थडे के जश्न आयोजित किया, तो वह खुद को रोक नहीं पाईं और उनका दिल अपनों के प्यार से भर आया। तस्वीरों में उनका परिवार और पुराने दोस्त इस खूबसूरत शाम का आनंद लेते हुए साफ देखे जा सकते हैं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Manisha Koirala Birthday Celebration
जश्न के दौरान मनीषा बेहद कैजुअल और स्टाइलिश लुक में नजर आईं। ब्लू डेनिम जींस और ऑफ-व्हाइट शर्ट में उनका लुक काफी निखर कर आ रहा था। तस्वीरों में वह अपने करीबियों के साथ हंसी-मजाक करती और झूला झूलती हुई दिखाई दे रही हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Manisha Koirala Birthday Celebration
मनीषा के चेहरे का नूर देखकर फैंस भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि समय बीतने के बावजूद उनके ग्रेस और खूबसूरती पर उम्र का कोई असर नहीं दिखता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Manisha Koirala Birthday Celebration
90 के दशक में 'बॉम्बे', 'खामोशी', 'दिल से' और 'गुप्त' जैसी शानदार फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली मनीषा का जीवन कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। उन्होंने न केवल अपनी एक्टिंग से सिनेमा जगत में मुकाम हासिल किया, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को हराकर जीवन की सबसे बड़ी जंग भी जीती।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com