महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इन उम्मीदवारों को मिलेगा जनता का आशीर्वाद

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे धीरे धीरे सामने आते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार के चुनाव में महायुति और महाआघाड़ी के बीच कड़ी टक्कर होने के आसार बताए जा रहे थे, लेकिन बीजेपी ने इस चुनावी मुकाबले को एकतरफा जीतने की तैयारी कर ली है।
'महाराष्ट्र चुनाव में बहुमत से चूकी महायुति', जानें फलोदी सट्टा बाजार की क्या है भविष्यवाणी
(फोटो- फ्रीपिक)
Updated on: 
Maharashtra Assembly Elections VIP Candidates Winner List
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस जिन्होंने नागपुर विधानसभा क्षेत्र में नागपुर दक्षिण पश्चिम से उम्मीदवारी हासिल की है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 22 राउंड की वोटिंग के बाद फडणवीस 101923 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
PG 2
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जो कि कोपरी पाचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है, वो फिलहाल 151684 वोटों से साथ जीत हासिल करते हुए नजर आ रहे हैं। शिंदे के खिलाफ शिवसेना यूबीटी समूह के केदार दिघे दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
PG 4
बालासाहेब ठाकरे के पोते और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे मुंबई के पास स्थित वर्ली से 61480 वोटों के साथ जीत हासिल कर सकते हैं।
PG 5
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दूसरे गुट के प्रमुख अजित पवार इस समय बारामती से चुनाव लड़ रहे है। इस विधानसभा क्षेत्र से अजित पवार 157594 वोटों के साथ जीत हासिल करते हुए नजर आ सकते हैं।
PG 6
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मानखुर्द शिवाजीनगर विधानसभा क्षेत्र की सीट पर से चुनाव लड़ने वाले समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी 54780 वोटों के साथ आगे चल रहे है।
PG 7
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले जो कि नागपुर जिले के कामठी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, जो कि 110729 वोटों के साथ बढ़त हासिल करते हुए नजर आ रहे हैं।
PG 8
समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी की बेटी सना मलिक जो कि अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही थी, वो 49341 वोटों की बढ़त के साथ जीत हासिल करती हुई दिखायी दे रही है।
PG 9
महाराष्ट्र की राजनीति के बड़े चेहरे के रुप में पहचान बनाने वाले नारायण राण के बेटे नितेश राणे कंकावली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है। इस चुनाव में नितेश राणे ने 58007 वोटों की बढ़त के साथ जीत हासिल की है। उन्होंने इस चुनाव में 108369 वोटों के साथ जीत दर्ज की है।
Maharashtra Assembly Elections VIP Candidates Winner List
मुंबई बीजेपी के प्रमुख चेहरों में से एक आशिष शेलार जो कि बांद्रा पश्चिम से चुनाव लड़ रहे है, उन्होंने 20269 वोटों की बढ़त के साथ ये विधानसभा क्षेत्र पर अपना कब्जा कर लिया है। आशिष शेलार 80746 के साथ आगे चल रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com