इंडोनेशिया में भी गणेश जी का महत्व होता है। कहा जाता है कि, इंडोनेशियन द्वीप पर भी भारतीय धर्म का प्रभाव पहली शताब्दी से ही देखा गया है। यहां पर हिंदू धर्म के लोग पूजा करते है तो भगवान श्रीगणेश की मूर्तियां भारत से मंगवाते है। इंडोनेशिया में गणेशजी की पूजा का इतना महत्व है कि, यहां 20000 के नोट पर भी गणेशजी की तस्वीर लगी होती है। इंडोनेशियन लोग इन्हें ज्ञान का प्रतीक मानकर पूरी श्रद्धा और भाव से पूजा करते हैं।