कपड़े की तरह इंसानों की भी होगी धुलाई, देखें ये अनोखी मशीन

सांइस ने इतनी तरक्की कर ली है कि इंसान को अपने कपड़े खुद नहीं धोने पड़ते हैं। बस मशीन में कपड़े डालिए और ये धोकर और सूखकर बाहर आ जाती है। जापान ने अब इस वाशिंग मशीन विकसित की है।
कपड़े की तरह इंसानों की भी होगी धुलाई, देखें ये अनोखी मशीन
जापान के इंजीनियरों ने इंसानों की धुलाई करने वाली वॉशिंग मशीन बनाई है। (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया )
Updated on
washing machine
सांइस ने इतनी तरक्की कर ली है कि इंसान को अपने कपड़े खुद नहीं धोने पड़ते हैं। बस मशीन में कपड़े डालिए और ये धोकर और सूखकर बाहर आ जाती है।
washing machine (1)
और अभी तक वॉशिंग मशीन सिर्फ कपड़े ही धोती थी। लेकिन अब दूसरी तरफ जापान ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, कि जिसके बारे में जानकर आपके हैरान हो जाएंगे।
washing machine (2)
जापान ने अब इंसानी वाशिंग मशीन विकसित की है। आपको ये देखकर हैरानी होगी कि ये 15 मिनट के भीतर इंसान को धोकर बाहर निकाल देगी।
washing machine (3)
जापान के इंजीनियरों ने इंसानों की धुलाई करने वाली वॉशिंग मशीन बनाई है। जापान ने इस वॉशिंग मशीन को निन्जेन सेंटाकुकी MIRAI, NINGEN, SENTAKUKI नाम दिया है।
washing machine (4)
ये अनोखी वॉशिंग मशीन AI की मदद से काम करती है। सबसे पहले यह AI की मदद से इंसान के शरीर का विश्लेषण करेगी। इसके बाद शरीर की जरूरत के अनुसार उसे साफ करने का काम करेगी।
washing machine (5)
फिर इसमें लगे जेट्स से छोटे बुलबुले बनने शुरू होंगे। यही बुलबुले इंसान की शरीर में मौजूद गंदगी साफ करेंगे। यह मशीन इंसान के दिमाग को भी रिलेक्स करेगी।
washing machine (6)
इंसानी वॉशिंग मशीन का जापान के ओसका स्थित शावरहेड कंपनी साइंस ने निर्माण किया है। वॉशिंग मशीन बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है कि केवल 15 मिनट के भीतर ये इंसान को पूरी तरह साफ कर देगी।
washing machine (7)
इंसानी वॉशिंग मशीन जल्द ही ओसाका कंसाई एक्सपो में प्रदर्शित होगी। बता दें कि ये मशीन कैसे काम करेगी। सबसे पहले किसी इंसान को मशीन के अंदर बनाए गए पॉर्ड में बैठना होगा। देखते ही देखते पॉड गर्म पानी से आधा भर जाएगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com