बीच पर पति संग क्वालिटी टाइम बिता रहीं कियारा आडवाणी, प्रेग्नेंसी ग्लो पर ठहरी फैंस की नजर
Kiara Advani Beach Photos: सेकेंड प्रेगनेंसी के ऐलान के बाद एक्ट्रेस कियारा आडवाणी पति सिद्धार्थ मल्होत्रा और बेटी साराया वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
एक तस्वीर में वह पीले रंग की बिकिनी में पूल के किनारे सुकून भरे लम्हें बिताती हुई दिखाई दे रही हैं, तो दूसरी तस्वीर में गुलाबी रंग का स्वेटर पहने मौसम का आनंद ले रही हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
इसके अलावा कियारा ने एक्टर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पीले रंग के कपड़ों में ट्विनिंग करते हुए एक प्यारी सी मिरर सेल्फी भी शेयर की है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
शेयर की गई इन तस्वीरों में रेत पर बने परिवार के पैरों के निशान और उनकी नन्ही बेटी साराया के रेत से सने नन्हे पैर भी नजर आ रहे हैं, जो इस वेकेशन को और खास बना रहे हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
जैसे ही इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर कदम रखा, फैंस ने इस पर अपना बेशुमार प्यार बरसाना शुरू कर दिया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
सोशल मीडिया यूजर्स कियारा के चेहरे पर साफ नजर आने वाले उस खास प्रेगनेंसी ग्लो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)