झारखंड स्थापना दिवस 2026: झारखंड में ये 10 जगहें स्वर्ग जैसी हैं सुंदर, एक बार जरूर आएं
Jharkhand Best Places To Visit: आज 15 नवंबर को हर झारखंडी गर्व के साथ झारखंड स्थापना दिवस मनाता है। आज हम आपको झारखंड स्थापना दिवस पर कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
झारखंड में 10 स्वर्ग जैसी सुंदर जगहेंसोर्स: सोशल मीडिया
हुंडरू जलप्रपात- रांची से करीब 45 किमी. दूर स्थित हुंडरू फॉल झारखंड के सबसे प्रसिद्ध झरनों में से एक है। यहां करीब 98 मीटर की ऊंचाई से गिरता पानी बेहद खूबसूरत नजारा पेश करता है।सोर्स: सोशल मीडिया
दशम जलप्रपात- रांची से लगभग 40 किमी. दूर स्थित ये झरना कांची नदी पर बना है। यहां पानी करीब 44 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह शानदार जगह है।
सोर्स: सोशल मीडिया
नेतरहाट- नेतरहाट को छोटानागपुर की रानी भी कहा जाता है। यहां के खूबसूरत पहाड़, हरियाली और मैग्नोलिया पॉइंट का सूर्यास्त पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।सोर्स: सोशल मीडिया
पतरातू घाटी और डैम- रामगढ़ जिले में स्थित पतरातू घाटी अपनी घुमावदार सड़कों, पहाड़ियों और खूबसूरत झील के लिए मशहूर है। यहां बोटिंग और शानदार नजारों का आनंद लिया जा सकता है।
सोर्स: सोशल मीडिया
बेतला नेशनल पार्क- पलामू जिले में स्थित यह राष्ट्रीय उद्यान वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास है। यहां जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक वातावरण का अनुभव किया जा सकता है।सोर्स: सोशल मीडिया
बाबा बैद्यनाथ धाम- देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए यह झारखंड का प्रमुख तीर्थस्थल है।सोर्स: सोशल मीडिया
जोन्हा जलप्रपात- गौतमधारा के नाम से मशहूर यह झरना रांची से लगभग 40-45 किलोमीटर दूर है। चारों ओर फैली हरियाली और शांत वातावरण इसे पिकनिक और घूमने के लिए खास बनाते हैं।सोर्स: सोशल मीडिया
सम्मेद शिखरजी- गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ पहाड़ी जैन धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत पवित्र तीर्थस्थल है। यहां धार्मिक यात्रा के साथ पहाड़ों और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव भी मिलता है।सोर्स: सोशल मीडिया
पंचघाघ जलप्रपात- खूंटी जिले में स्थित इस जलप्रपात की खासियत है कि यहां बनई नदी पांच अलग-अलग धाराओं में बहती है। यह जगह पिकनिक और प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर है।सोर्स: सोशल मीडिया
लोध जलप्रपात- लातेहार जिले में स्थित लोध फॉल झारखंड के सबसे ऊंचे झरनों में गिना जाता है। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच मौजूद यह जगह एडवेंचर और प्रकृति प्रेमियों के लिए शानदार है।सोर्स: सोशल मीडिया