जवान के 3 साल पूरे, शाहरुख संग दीपिका की खास बॉन्डिंग, एक्ट्रेस ने कही थी ये दिल की बात

Jawan Movie 3rd Anniversary: ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के रिलीज के 3 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर दीपिका पादुकोण का फिल्म में अपने प्रभावशाली रोल को लेकर दिया गया बयान फिर चर्चा में है।
Jawan Movie 3rd Anniversary
दीपिका पादुकोण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Jawan Movie 3rd Anniversary
फिल्म से जुड़ने के अपने अनुभव को याद करते हुए दीपिका पादुकोण ने बताया कि जब उन्हें पूरी कहानी और उनके हिस्से का किरदार सुनाया गया, तो उन्होंने समय की लंबाई पर ध्यान नहीं दिया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jawan Movie 3rd Anniversary
दीपिका के लिए सबसे बड़ी बात यह थी कि वह रोल पूरी फिल्म के ताने-बाने को किस तरह से प्रभावित करती है। उन्होंने माना कि किसी भी भूमिका को स्वीकार करने से पहले उसकी गहराई और प्रभाव को समझना उनके लिए हमेशा से प्राथमिकता रहा है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jawan Movie 3rd Anniversary
दीपिका पादुकोण ने कहा कि उनके मन में किंग खान के लिए जो सम्मान और स्नेह है, उसे पूरी फिल्म इंडस्ट्री जानता है। उन्होंने साफ किया कि जब भी शाहरुख को अपनी किसी फिल्म के लिए उनकी जरूरत होगी, वे बिना किसी झिझक के हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jawan Movie 3rd Anniversary
फिल्म के अंदर दीपिका का रोल केवल एक सहायक भूमिका तक सीमित नहीं था, बल्कि वह पूरी कहानी की मुख्य भावनात्मक धुरी बनकर सामने आया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jawan Movie 3rd Anniversary
दीपिका पादुकोण की दमदार एंट्री से लेकर उनके दर्द भरे अंत तक, हर सीन ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से बांधकर रखा। ओम शांति ओम से शुरू हुआ इन शाहरुख-दीपिका की केमिस्ट्री का सफर चेन्नई एक्सप्रेस, पठान और जवान जैसी कई ऐतिहासिक सफलताओं से होकर गुजरा है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com