IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने चमिंडा वास को बनाया बॉलिंग कोच, सौरव गांगुली और युवराज सिंह के साथ बनाएंगे टीम
Chaminda Vaas in Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 के लिए चमिंडा वास को फास्ट बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। वह मुनाफ पटेल की जगह लेंगे। टीम में सौरव गांगुली और युवराज सिंह भी शामिल हैं।
IPL 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव किया गया है। IPL के अगले सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कोचिंग टीम में नया नाम जोड़ा है। फ्रैंचाइजी ने तेज गेंदबाजी चमिंडा वास को कोच नियुक्त किया है। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चमिंडा वास को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।सौजन्य-सोशल मीडिया
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चमिंडा वास अब टीम में मुनाफ पटेल की जगह लेंगे। मुनाफ पटेल पिछले दो सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच रहे थे।सौजन्य-सोशल मीडिया
चमिंडा वास के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 111 टेस्ट मैच खेलकर 355 विकेट हासिल किए। सौजन्य-एक्स
वनडे में भी चमिंडा वास का शानदार प्रदर्शन रहा है। तेज गेंदबाज वास ने वनडे क्रिकेट में 400 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का दम दिखाया था।सौजन्य-सोशल मीडिया
श्रीलंका के लिए खेलने वाले चमिंडा वास श्रीलंका को विश्व कप जीताने वाली टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।सौजन्य-एक्स
अब चमिंडा वास दिल्ली कैपिटल्स के साथ नए सफर की शुरुआत करेंगे। वास दिल्ली कैपिटल्स की नई कोचिंग टीम में सौरव गांगुली के नेतृत्व में काम करेंगे।सौजन्य-IANS
इस बार युवराज सिंह भी फ्रैंचाइजी के साथ जुड़े है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को बल्लेबाजी और सहायक कोच की जिम्मेदारी दी गई है। चमिंडा वास, युवराज सिंह और सौरव गांगुली के साथ दिल्ली कैपिटल्स नए सीजन की तैयारी करेगी।सौजन्य-IANS