आजादी के जश्न में डूबा बॉलीवुड, कंगना रनौत और रवि किशन समेत इन सितारों ने दी देशभक्ति की मिसाल

Bollywood Independence Day Celebration: देश के स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने देशभक्ति के रंग में रंगकर शुभकामनाएं दीं।
Bollywood Independence Day Celebration
आजादी के जश्न में डूबा बॉलीवुड(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Bollywood Independence Day Celebration
सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और देशवासियों को इस ऐतिहासिक दिन की बधाई दी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Independence Day Celebration
वहीं दूसरी ओर रकुल प्रीत सिंह ने भी तिरंगा फहराते हुए एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अनेकता में एकता का संदेश दिया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Independence Day Celebration
अनुभवी एक्ट्रेस रवीना टंडन ने न केवल झंडा फहराया बल्कि स्कूली बच्चों के बीच जाकर शिक्षा से संबंधित सामग्री को बच्चों में बांटा। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Independence Day Celebration
इसी कड़ी में एक्टर रोहित सराफ और गायक गुरु रंधावा ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर मातृभूमि के प्रति अपना सम्मान जताया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Independence Day Celebration
दूसरी तरफ दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने तिरंगा हाथ में लेकर बचपन की यादों को शेयर करते हुए एक बेहद भावुक वीडियो जारी किया। उन्होंने अपने संदेश के जरिए आजादी के महत्व को समझाया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Independence Day Celebration
इसके अलावा रवि किशन ने दिल्ली के लाल किले से तस्वीरें पोस्ट करके प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने का संकल्प दोहराया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Independence Day Celebration
साथ ही भूमि पेडनेकर ने भी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए बधाई संदेश प्रेषित किए। इसी के साथ लोगों और अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com