नमस्ते लंदन से लेकर इंग्लिश विंग्लिश तक, बॉलीवुड की फिल्मों ने पढ़ाया हिंदी का असली पाठ, भूलकर भी न करें मिस

Hindi Diwas 2026: Bollywood Movie: हिंदी दिवस के मौके पर बॉलीवुड की उन 5 चुनिंदा फिल्मों पर एक नजर, जिन्होंने मनोरंजक अंदाज में दर्शकों को हिंदी भाषा की अहमियत और उसके गौरव का अहसास कराया है।
Hindi Diwas 2026: Bollywood Movie
बॉलीवुड की फेमस हिंदी फिल्में (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Hindi Diwas 2026: Bollywood Movie
साल 2007 में बॉक्स ऑफिस पर आई फिल्म नमस्ते लंदन आज भी लोगों के दिलों में रसी बसी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक ऐसे भारतीय का रोल निभाया था, जो अपनी जड़ों और भाषा से गहराई से जुड़ा है। फिल्म के एक खास सीन में वह विदेशी धरती पर हिंदी भाषा का गौरव बनाए रखते नजर आते हैं। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Hindi Diwas 2026: Bollywood Movie
साल 1975 में रिलीज हुई क्लासिक कॉमेडी फिल्म चुपके चुपके में हिंदी भाषा का बेहद खूबसूरत प्रयोग देखने को मिला था। डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी की इस फिल्म में धर्मेंद्र ने डॉक्टर परिमल त्रिपाठी का यादगार किरदार निभाया था। फिल्म में जिस तरह से क्लिष्ट और शुद्ध हिंदी के डायलॉग का प्रयोग किया गया, उसने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Hindi Diwas 2026: Bollywood Movie
अमोल पालेकर की साल 1979 की फेमस फिल्म गोलमाल में भाषा की पकड़ को मुख्य विषय बनाया गया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे बॉस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो केवल उसी व्यक्ति को काम पर रखता है जिसकी हिंदी मजबूत हो। यह फिल्म बहुत ही सादगी से यह मैसेज दे जाती है कि अपनी भाषा में डायलॉग करना कितना प्रभावी हो सकता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Hindi Diwas 2026: Bollywood Movie
दिवंगत एक्टर इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम ने आधुनिक समाज में भाषा को लेकर फैली मानसिकता पर करारा प्रहार किया। हिंदी मीडियम में बच्चों के एडमिशन के लिए माता-पिता की जद्दोजहद के जरिए अंग्रेजी के प्रति समाज के अंधेपन को दिखाया गया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Hindi Diwas 2026: Bollywood Movie
वहीं इंग्लिश विंग्लिश की कहानी एक ऐसी महिला के सफर को दर्शाती है, जो अंग्रेजी न जानने के कारण खुद को कमजोर महसूस करती है। ये दोनों फिल्में यह सीख देती हैं कि किसी भाषा का ज्ञान किसी के व्यक्तित्व का पैमाना नहीं हो सकता।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com