प्लेन हाईजैक पर बनीं ये दमदार फिल्में, ‘नीरजा’ से ‘योद्धा’ तक शामिल हैं ये नाम

Bollywood Hijack Movies: हाल ही में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार द्वारा 174 यात्रियों की जान बचाने की घटना ने सभी को भावुक कर दिया था। ऐसी ही दिल दहला देने वाली कहानियां फिल्मों में भी देखने को मिली।
Bollywood Hijack Movies
प्लेन हाईजैक पर बनीं ये दमदार फिल्में(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Bollywood Hijack Movies
साल 2016 में रिलीज हुई सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' प्लेन हाईजैक पर बनी सबसे इमोशनल फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 1986 में कराची में आतंकियों द्वारा हाईजैक की गई पैन एम फ्लाइट 73 की फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की सच्ची कहानी पर आधारित है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Hijack Movies
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी साल 2003 की फिल्म 'जमीन' में प्लेन हाईजैक की घटना को बड़े पैमाने पर दिखाया गया था। अजय देवगन और अभिषेक बच्चन स्टारर इस फिल्म में आतंकियों द्वारा प्लेन हाईजैक कर अपने साथी को जेल से छुड़ाने की मांग की कहानी थी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Hijack Movies
अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' 1980 के दशक में हुई लगातार प्लेन हाईजैक की घटनाओं से प्रेरित थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाई थी। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Hijack Movies
विद्युत जामवाल की फिल्म 'आईबी 71' में 1971 के भारत-पाकिस्तान वार के दौरान खुफिया एजेंसियों के एक ऐसे ही मास्टरप्लान को दिखाया गया था, जिसने देश को बड़े खतरे से बचाया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Hijack Movies
हाल ही में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' में एक जांबाज सैनिक की कहानी दिखाई गई, जो हवा में उड़ते प्लेन के अंदर आतंकियों से अकेला लोहा लेता है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com