बाहुबली 2 से धुरंधर 2 तक, एडवांस बुकिंग में इन फिल्मों के नाम दर्ज हैं बॉक्स ऑफिस के बड़े रिकॉर्ड

Highest Advance Booking Movies: भारतीय सिनेमा में कई हिट फिल्मों ने टिकटों की बिक्री से सुर्खियां बटोरीं, तो किसी ने एडवांस बुकिंग से करोड़ों रुपये जुटाए।
Highest Advance Booking Movies
एडवांस बुकिंग में इन फिल्मों के नाम दर्ज हैं बॉक्स ऑफिस के बड़े रिकॉर्ड(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Highest Advance Booking Movies
एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2: द कन्क्लूजन ने 2017 में रिलीज हई थी। प्रभास और राणा दग्गुबाती की इस फिल्म ने हिंदी डबिंग में ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग से करीब 37.53 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया। नेशनल चेन में इसके हिंदी डब के लगभग 6.50 लाख टिकट बिके थे। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Highest Advance Booking Movies
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल 2024 की सबसे फेमस फिल्मों में शामिल रही। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही जबरदस्त क्रेज पैदा कर दिया था। इसके हिंदी डब की ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग से करीब 37.30 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया था। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Highest Advance Booking Movies
यश की KGF: चैप्टर 2 ने 2022 में रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म के हिंदी डबिंग ने ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग से करीब 40.65 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके लगभग 5.15 लाख टिकट बिके थे। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Highest Advance Booking Movies
रणवीर सिंह की धुरंधर 2: द रिवेंज ने 2026 में एडवांस बुकिंग के मामले में नए रिकॉर्ड बनाए थे। रिलीज से 1 दिन पहले सामने आई रिपोर्ट में फिल्म ने पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग मिलाकर 86 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इस दौरान दोनों के लिए कुल मिलाकर 17 लाख से ज्यादा टिकट बिके।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Highest Advance Booking Movies
प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर कल्कि 2898 एडी 2024 में रिलीज हुई थी। साइंस फिक्शन और पौराणिक कथाओं के मेल वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। फिल्म की भारत में ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Highest Advance Booking Movies
शाहरुख खान की जवान ने 2023 में रिलीज से पहले ही शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म के हिंदी डबिंग ने ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग से करीब 37.24 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया। नेशनल चेन में इसके लगभग 5.57 लाख टिकट बिके थे। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Highest Advance Booking Movies
शाहरुख खान की पठान ने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। फिल्म के हिंदी डब की ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग से करीब 27 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन हुआ था। नेशनल चेन में इसके लगभग 5.56 लाख टिकट बिके थे। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com