हेमा मालिनी के इन 7 किरदारों में दिखे अलग-अलग अंदाज, कभी बसंती तो कभी रजिया सुल्तान बनकर जीता दिल
Hema Malini Iconic Roles: हेमा मालिनी के जन्मदिन पर जानिए उनके 7 यादगार फिल्मी लुक। शोले की बसंती, सीता-गीता का डबल रोल, रजिया सुल्तान और मीरा जैसे रोल में ड्रीम गर्ल ने एक्टिंग के अलग-अलग रंग दिखाए।
शोले' में बसंती बनकर हेमा मालिनी ने अपने चुलबुले अंदाज से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया। यह रोल आज भी हिंदी सिनेमा के यादगार किरदारों में गिना जाता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फिल्म 'सीता और गीता' में हेमा मालिनी ने शांत सीता और बेबाक गीता के रूप में 2 अलग-अलग व्यक्तित्व निभाए। उनकी यह एक्टिंग आज भी दर्शकों को याद है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' ने उनके पॉपुलर स्क्रीन इमेज को और मजबूत किया। उनके ग्लैमरस अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फिल्म 'रजिया सुल्तान' में हेमा मालिनी दमदार किरदार में नजर आईं। उनके शाही कॉस्ट्यूम और गंभीर अंदाज ने इस रोल को अलग पहचान दिलाई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फिल्म 'मीरा' में हेमा मालिनी ने संत कवयित्री मीराबाई का रोल निभाया। इस भूमिका में उनका अंदाज ग्लैमरस किरदारों से बिल्कुल अलग था।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फिल्म 'बागबान' में अमिताभ बच्चन के साथ हेमा मालिनी ने एक मां और पत्नी की भावुक भूमिका निभाई, जिससे दर्शक भावनात्मक रूप से जुड़ सके।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
आज भी हेमा मालिनी की पहचान उनके सादगी भरे अंदाज, पारंपरिक परिधानों और शास्त्रीय नृत्य के प्रति समर्पण से जुड़ी है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)