गर्मी के मौसम में सिर्फ तेज धूप ही परेशानी नहीं बनती, बल्कि बढ़ती नमी यानी ह्यूमिडिटी भी लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा देती है। जब हवा में नमी अधिक होती है तो शरीर से निकलने वाला पसीना जल्दी नहीं सूखता, जिससे लगातार चिपचिपाहट और बेचैनी महसूस होती है। यही वजह है कि कई बार 35 डिग्री तापमान भी 40 डिग्री से ज्यादा गर्म महसूस होता है। यह तस्वीर उसी असहनीय मौसम की झलक दिखाती है, जब लोग गर्मी और उमस दोनों से परेशान नजर आते हैं।