सोनम कपूर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावरिया' से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी। इस फिल्म से हर किसी को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे करारी मात का सामना करना पड़ा। पहली ही फिल्म फ्लॉप होने के बाद किसी भी नए कलाकार के लिए खुद को संभालना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, इस असफलता ने उन्हें अपनी कमियों को समझने और किरदारों को चुनने में ज्यादा गंभीरता दिखाई।