13 साल बाद भी कायम है राम-लीला का जादू, ये 7 वजहें बनाती हैं फिल्म को खास
Ram Leela Movie 13 Years: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' को 13 साल पूरे हो गए हैं। जानिए फिल्म की पॉपुलेरिटी की 7 खास वजहें।
विलियम शेक्सपियर की 'रोमियो एंड जूलियट' से प्रेरित इस फिल्म में संजय लीला भंसाली ने लव स्टोरी को गुजराती बैकग्राउंड में पेश किया। दो दुश्मन गुटों के बीच राम और लीला का प्यार दर्शकों को खूब पसंद आया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फिल्म के शानदार सेट्स, रंगीन लोकेशन और प्रोडक्शन डिजाइन ने इसके सीन को बेहद खास बनाया। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की सिग्नेचर स्टाइल ने फिल्म के हर सीन को यादगार बना दिया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
राम और लीला के रोल में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई दिए थे। दोनों की शानदार केमिस्ट्री और दमदार एक्टिंग ने इस लव स्टोरी में जान डाल दी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
'लाल इश्क', 'नगाड़ा संग ढोल', 'लहू मुंह लग गया' और 'अंग लगा दे' जैसे सॉन्ग ने फिल्म की पॉपुलेरिटी को और बढ़ाया। आज भी इन सॉन्ग को खूब पसंद किया जाता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फिल्म रामलीला में दीपिका पादुकोण के रंग-बिरंगे लहंगे, ट्रैडिशनल चोलियां और ऑक्सीडाइज्ड जूलरी काफी चर्चा में रहे। उनके गुजराती लुक ने ट्रेडिशनल फैशन को नया ट्रेंड दिया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
राम और लीला की लव स्टोरी सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं थी। इसमें खानदानी दुश्मनी, वफादारी, जुनून और बलिदान जैसे भावनात्मक पहलुओं को भी खूबसूरती से दिखाया गया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
'राम-लीला' संजय लीला भंसाली के शानदार फिल्मी सफर की यादगार फिल्मों में शामिल है। रिलीज के 13 साल बाद भी फिल्म के गाने, रोल, भव्यता और लव स्टोरी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)