Ganpati Bollywood Songs: ऋतिक रोशन से शाहरुख खान तक, इन सितारों पर फिल्माए गए गणपति बप्पा के सुपरहिट गाने
Ganesh Chaturthi Bollywood Songs: बॉलीवुड अभिनेताओं ने खुद संगीत तैयार नहीं किया, बल्कि पर्दे पर अपनी एक्टिंग और एनर्जी से गणपति बप्पा के गानों को अमर बना दिया। जानिए इन गानों की खास बातें।
गणपति बप्पा के सुपरहिट गाने(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
शाहरुख खान ने फिल्म 'डॉन' में "मौर्या रे" गाने के जरिए मुंबई के गणेशोत्सव की असली रंगत को हिंदी सिनेमा में उतारा। शंकर महादेवन की सुरीली और एनर्जेटिक आवाज में गाए गए इस गाने में शाहरुख का डांस देखने लायक था। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
वहीं दूसरी तरफ साल 2012 में आई रीमेक 'अग्निपथ' में ऋतिक रोशन पर फिल्माया गया गाना 'देवा श्री गणेश' भक्ति संगीत की दुनिया में एक मील का पत्थर साबित हुआ।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फिल्म 'वास्तव' का फेमस गाना 'शेंदूर लाल चढ़ायो' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक भावुक आरती है जिसे संजय दत्त पर बहुत ही संजीदगी से फिल्माया गया था। यह गाना दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
रितेश देशमुख पर फिल्माया गया गाना "बप्पा" एकदम नए और फ्यूजन रूप में नजर आया। इसमें पारंपरिक ढोल-ताशों के साथ रॉक म्यूजिक का ऐसा तड़का लगाया गया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
साल 1990 में आई सुपरहिट फिल्म 'अग्निपथ' का गाना "गणपति अपने गांव चले" आज भी कई जुलूसों की पहली पसंद माना जाता है। महानायक अमिताभ बच्चन और डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती पर बेहद भावनात्मक और ऊर्जावान अंदाज में फिल्माया गया था। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)