नौकरी करने वालों के लिए जरूरी खबर, PF से जुड़े नियम जानना है बेहद जरूरी

Employee Provident Fund: कर्मचारी भविष्य निधि क्या है, कितना पैसा जमा होता है। बैलेंस कैसे चेक करें और पैसा कब निकाल सकते हैं? जानिए EPFसे जुड़ी जरूरी बातें।
कर्मचारी भविष्य निधि (सोर्स सोशल मीडिया)
कर्मचारी भविष्य निधि (सोर्स सोशल मीडिया)
Updated on
EPFO
आपको बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि एक सरकारी बचत योजना है, जिसके अनुसार कोई भी कर्मचारी और कंपनी दोनों हर महीने पैसें का योगदान करते हैं। जिससे यह आपके रिटायरमेंट के बाद आपको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है।
What Is EPFO
कर्मचारी के हर महीने के बेसिक वेतन और डीए का 12 प्रतिशत EPF में जमा होता है। इतना ही नही बल्कि आपके साथ आपकी कंपनी भी EPF अकाउंट में 12% योगदान देती है, जिसमें एक हिस्सा पेंशन में जाता है।
Interest Is Earned On EPFO
हम आपको बताते है कि EPF में जमा राशि पर सरकार हर साल कुछ ब्याज दर तय करती है। जिस के चलते यह आपको बचत खाते से भी बेहतर रिटर्न देने वाली योजनाओं की गिनती में गिना जाता है।
UAN
आप UAN नम्बर की मदद से आप अपने सभी EPF अकाउंट को एक साथ जोड़ सकते हैं और इसके साथ ही ऑनलाइन बैलेंस भी चेक कर सकते हैं। आपको कहीं किसी लाइन में नही लगना पड़ेगा।
Withdrawing money
आप अपने रिटायरमेंट, नौकरी छोड़ने, घर खरीदने, शिक्षा, शादी या गंभीर बीमारी जैसी परिस्थितियों में अपने EPF अकाउंट से पूरा पैसा निकाला जा सकता है। बैंक या एटीएम के बाहर जिस तरह लाइन लगी होती है, तो आप घर रहकर तुरंत बडी आसानी से अपना पैसा निकाल सकते है।
Balance Oline Check
आप अपने EPFO पोर्टल पर, UMANG ऐप से और SMS के माध्यम से घर पर बैठे-बैठे EPF बैलेंस को अपने फोन पर बहुत आसानी से चेक कर सकते है। आपको पूर्ण रूप से जानकारी आपके फोन में ही उपलब्ध होती है।
Job Change
यदि आप नई नौकरी मिलने पर पुराने EPF अकाउंट को नए अकाउंट से ट्रांसफर कर भी कर सकते है। और इससे आपकी सर्विस हिस्ट्री और फंड भी सुरक्षित रहता है।
Update The Nominee.
हमेशा ध्यान रखें, कि आपके EPF खाते में नॉमिनी का विकल्प भरना बेहद जरूरी होता है, ताकि जिससे किसी भी तरह की अनहोनी की स्थिति में परिवार को आसानी से क्लेम मिल जाता है।
KYC
यदि अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपका EPF अकाउंट सिर्फ बचत ही नहीं करता, बल्कि यह आपके भविष्य की आर्थिक सुरक्षा में भी मददगार साबित होता है। याद रखें कि आप समय-समय पर अपना UAN,KYC और नॉमिनी जरूर अपडेट कर दें।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com