मंदिर के प्रवेश द्वार पर फूलों, मोतियों, कपड़े या सजावटी लटकनों से बनी बंदनवार लगाई जा सकती है। लाल, पीले, हरे और सुनहरे रंगों वाली बंदनवार दिवाली की सजावट के साथ अच्छी लगती है। अगर आप हल्का और सादा लुक पसंद करती हैं, तो कम सजावट वाली फूलों की तोरण चुनें। इसे इस तरह लगाएं कि दरवाजा आसानी से खुल सके।Source: Pinterest